शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 112 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.47 अंकों की गिरावट के साथ 27,531.41 पर और निफ्टी 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,339.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 अंकों की गिरावट के साथ 27,633.66 पर खुला और 112.47 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 27,531.41 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,675.94 के ऊपरी और 27,473.54 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। भेल (2.88 फीसदी), कोल इंडिया (1.41 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.13 फीसदी), मारुति (0.96 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (2.33 फीसदी), ओएनजीसी (2.05 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.60 फीसदी), एनटीपीसी (1.34 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (1.07 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.85 अंकों की तेजी के साथ 8,377.10 पर खुला और 30.90 अंकों या 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 8,339.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,378.90 के ऊपरी और 8,320.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 1.15 अंक की गिरावट के साथ 10,609.96 पर और स्मॉलकैप 17.73 अंकों की गिरावट के साथ 11,165.65 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों बैंकिंग (0.08 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के तेल एवं गैस (1.03 फीसदी), रियल्टी (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.54 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.40 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,147 शेयरों में तेजी और 1,517 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 117 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493