स्क्वॉश : जूनियर मीट के सेमीफाइनल में पहुंचीं दर्शना

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की दर्शना वासुदेवन ने मंगलवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए आईएसए ओपन जूनियर स्क्वॉश टूर्नामेंट में खुद से ऊंची वरीयता वाली दो खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय स्क्वॉश अकादमी में प्रशिक्षणरत अंडर-15 वर्ग में खेलने वाली दर्शना ने राउंड-16 के पहले मैच में अभिलाषा भसीन को मात दी और क्वार्टर फाइनल में वह जेफ्री बियांका को मात देने में सफल रहीं।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली शीर्ष वरीय खिलाड़ियों में हर्षित कौर ने एकतरफा मुकाबले में हेमा धान्या को मात दे दी।

बालिका अंडर-19 वर्ग में मात्र एक अंक गंवाते हुए तीन गेम में जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493