अमेरिका : डिपार्टमेंटल स्टोर में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के नॉर्थ डकोटा प्रांत में अग्रणी खुदरा बिक्री श्रृंखला वालमार्ट के एक डिपार्टमेंटर स्टोर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

समाचार चैनल सीबीएस के अनुसार, पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है, हालांकि उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उन्हें इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं है कि यहां आम लोगों के जीवन को कोई खतरा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रांड फोर्क शहर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में वायुसेना का एक अधिकारी शामिल था।

गोलीबारी के कुछ ही मिनट बाद अपराह्न 1.0 बजे पुलिस डिपार्टमेंटल स्टोर पहुंच गई। स्टोर की वेबसाइट के अनुसार स्टोर चौबीसों घंटे खुली रहती है।

गोलीबारी में मारे जाने वाले लोगों की पहचान भी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493