नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि आलू के निर्यात पर मात्रा की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए पहले न्यूनतम निर्यात मूल्य 26 जून, 2014 से 450 डॉलर प्रति टन रखा गया था।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पहले घरेलू बाजार में बढ़ते जा रहे उपभोक्ता और थोक मूल्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया था।
मंत्रालय ने कहा, “हाल के दिनों में घरेलू बाजार में जरूरत से अधिक आलू की आपूर्ति और कीमतों में गिरावट को देखते हुए वाणिज्य विभाग ने 20 फरवरी, 2015 से आलू के निर्यात पर एमईपी हटा दिया है।”
dharmpath.com dharmpath