मोहित ने लांच किया ‘ईएमआई रिकॉर्ड्स इंडिया’

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। संगीत कंपनी यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप और फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्मी और गैर-फिल्मी शैलियों को एक मंच प्रदान करने के लिए नया लेबल ‘ईएमआई रिकॉर्ड्स’ लांच किया।

यूनिवर्सल म्यूजिक और सूरी, दोनों ईएमआई रिकॉर्ड्स में नई और पुरानी दोनों तरह की प्रतिभाएं लाएंगे।

यह लेबल कलाकारों को उनकी प्रतिभा दिखाने और संगीत में सफल करियर बनाने के लिए रचनात्मक विकास का बहुआयामी मंच उपलब्ध कराएगा।

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक एवं कार्यकारी प्रमुख देवराज सान्याल ने कहा, “हम ईएमआई रिकॉर्ड्स को भारत में लाने के लिए मोहित सूरी के साथ अपनी नई साझेदारी पर गौरवान्वित हैं।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “भारत में फिल्मी और गैर फिल्मी संगीत के बीच बड़ी खाई है, लेकिन ईएमआई रिकॉर्ड्स इंडिया के साथ हम इस खाई को पाटने वाला पुल बना रहे हैं जो यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के जरिए बॉलीवुड सिनेमा की मुख्यधारा में सभी क्षेत्रों के कलाकारों में निवेश करेगा।”

ईएमआई रिकॉर्ड्स गायकों, संगीताकारों, गीतकारों, निर्माताओं और डीजे सहित संगीत प्रतिभाओं का घर होगा।

सूरी ने कहा, “संगीत और स्वतंत्र कलाकार तब से मेरे करियर का आधार हैं, जब 10 साल पहले मैंने अपना करियर शुरू किया था। मैं इस बात में यकीन करता हूं कि मैंने दुनियाभर के जिन संगीतकारों, गीतकारों और गायकों के साथ काम किया है, वे मेरी जिंदगी के सितारे बन गए।”

उन्होंने कहा, “अपने संयुक्त उपक्रम के साथ हम ईएमआई इंडिया को एक भरोसेमंद ब्रांड बनाएंगे, जिसके जरिए हम संगीत प्रतिभाओं को सामने लाएंगे।”

सूरी ने कहा, “व्यवसाय और संगीत से लैस ईएमआई रिकॉर्ड्स इंडिया जल्द ही संगीत और मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493