क्रिस में पूर्व प्रेमिका को लेकर असुरक्षा की भावना

लॉस एंजेलिस, 28 मई (आईएएनएस)। गायक क्रिस ब्राउन अपनी पूर्व प्रेमिका करुचे ट्रैन की सेल्फी अमेरिकी फैशन मॉडल एवं अभिनेता टायसन बेकफोर्ड के साथ देखकर भड़क गए। क्रिस नहीं चाहते कि वह किसी और के साथ डेट करें।

27 वर्षीय क्रिस का ध्यान टायसन पर उस वक्त गया, जब उन्होंने टायसन व अपनी पूर्व प्रेमिका करुचे की साथ में एक सेल्फी देखी।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम’ को बताया, “उन्होंने (क्रिस) करुचे को बताया कि उन्हें उनका दूसरों मर्दो के साथ पार्टी करना एवं घूमना-फिरना देखकर ठगा हुआ महसूस हुआ। उन्होंने उनसे कहा कि यह अच्छी बात नहीं है। साथ ही कहा कि वह अब भी उनसे प्यार करते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार अपने तरीके से करना चाहते थे।”

कहा गया है कि क्रिस इस तरह के बेवकूफाना ‘मनमुटाव’ की वजह से करुचे से नाराज हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493