मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की सफल डांसर लौरेन गोटलिब बॉलीवुड में किस्मत आजमाने की कोशिश कर रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अभिनय से प्यार हो गया है।
लॉरेन की अगमी फिल्म ‘वेलकम 2 कराची’ है।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी डांस किया है, लेकिन हाल में मुझे अभिनय से प्यार हो गया। डांस का ताल्लुक भाव-भंगिमा से है और अदाकारी बेहद आंतरिक होती है, इसलिए उसे जिंदगी में लाना मजेदार है।”
लौरेन ने कहा, “मेरे लिए डांस प्यार और जिम्मेदारी है। मैं अपनी डांस प्रतिभा के बूते शीर्ष पर पहुंची हूं। डांस ने मुझे बहुत कुछ दिया, फिर चाहे मैं अमेरिका में रही या भारत में। मुझे अपने डांस कौशल की वजह से एक बॉलीवुड फिल्म और लोगों की तारीफें भी मिलीं।”
लॉरेन ने ‘एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
उनकी नई फिल्म ‘वेलकम 2 कराची’ में अभिनेता अरशद वारसी एवं जैकी भगनानी भी हैं। फिल्म के निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं।
dharmpath.com dharmpath