जोया के मुरीद पुलकित को ‘दिल धड़कने दो’ का इंतजार

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे’ से चर्चाओं में आए अभिनेता पुलकित सम्राट कहते हैं कि वह फिल्मकार जोया अख्तर के मुरीद हैं। वह जोया की आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को लेकर उत्साहित हैं।

पुलकित (31) ट्विटर पर फिल्म के कलाकारों की ट्वीट रिपोस्ट कर इसका लगातार प्रचार कर रहे हैं। फिल्म में फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और शेफाली शाह भी हैं।

पुलकित ने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा से जोया की फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं। मैं ‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकता और अभी से उल्टी गिनती शुरू कर दी है।”

पुलकित ने ‘बिट्टू बॉस’ (2012) से बड़े पर्दे पर कदम रखा। हालांकि, उन्हें पहचान फरहान के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘फुकरे’ से मिली।

वह आगे ‘बंगिस्तान’ में नजर आएंगे, जिसके निर्माता भी फरहान हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493