‘काशीबाई’ ने प्रियंका की भावनाओं को निचोड़ा

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाएंगी। वह कहती है कि कहानी में काशीबाई एक दुखी किरदार है और इस वजह से यह चुनौतीपूर्ण हो गई।

32 वर्षीया प्रियंका ने कहा कि फिल्म में पहली पत्नी के रूप में उनकी भूमिका बहुत भावुक एवं चोट पहुंचाने वाली है।

प्रियंका ने कहा, “मेरा ऐसे जज्बातों से सामना नहीं हुआ है। मुझे उन जज्बातों को महसूस करने के लिए एक रास्ता निकालने की जरूरत थी। उस जमाने में महिलाएं उतना नहीं बोला करती थीं, तो भाव-भंगिमाओं से ही ज्यादा काम चलता था। मैं मुखर नहीं हूं। मेरी एक मार्मिक भूमिका है, जिसमें काशीबाई एक दुखी जीव हैं।”

संजय लीला भंसाली निर्मित-निर्देशित ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण भी हैं। इसमें दोनों साथ में एक गाने पर प्रस्तुति देंगी।

फिल्म बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है। यह 18 दिसंबर को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493