न्यूजीलैंड : धीमी रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले भारतीयों पर कार्रवाई

वेलिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में पुलिस ने धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में दो भारतीय पर्यटकों को सड़क पर रोक लिया, जिसके बाद उन्हें किराए पर कार देने वाली कंपनी का उनके साथ किया अनुबंध रद्द कर दिया गया।

स्टफ ऑनलाइन के मुताबिक, दोनों चालक दक्षिणी द्वीप के क्वींसटाउन इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले क्षेत्र में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। साथ ही वे बार-बार बीच सड़क पर अपनी गाड़ी रोक दे रहे थे। रास्ते से गुजरने वाले कई लोगों ने पुलिस से उनकी शिकायत की।

अपने बचाव में दोनों भारतीय चालकों ने कहा कि कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी और उनका जीपीएस भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी। उन्हें हमारे सड़क यातायात नियमों के बारे में कुछ भी पता नहीं था।”

किराए पर कार देने वाली अंतर्राष्ट्रीय कंपनी एविस ने भारतीय नागरिकों को कार किराए पर दी थी। कंपनी ने अब उनके साथ अपना अनुबंध खत्म कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493