‘अन्टच्ड लव’ के लिए शक्ति बने बावले प्रोफेसर

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। चर्चित अभिनेता शक्ति कपूर आगामी फिल्म ‘अन्टच्ड लव’ में एक बावले प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे।

एक सूत्र के अनुसार, शक्ति (56) एक मूर्ख व्यक्ति की भूमिका में दिखेंगे, जो जीवन चक्र के साथ एक प्रयोग कर रहा है और व्यक्ति के जन्म-मरण को निर्धारित करने की कोशिश करता है।

शक्ति ने कहा कि उन्हें ‘अन्टच्ड लव’ की कहानी पसंद आई।

सूत्र ने एक बयान में कहा, “वह बहुत खुश हुए और ठहाका लगाकर हंसे। उन्हें यह पूर्व में की गई फिल्मों से अलग लगी। फिल्म की पटकथा ने उन्हें इसके लिए हामी भरने के लिए प्रेरित किया।”

शक्ति ‘अन्टच्ड लव’ के अलावा ‘शिमला मिर्ची’, ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘सुर्ख वाला लव’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493