आशावादी रोल मॉडल बनना चाहते हैं लामार

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी हिप-हॉप आर्टिस्ट केंड्रिक लामार आशावादी रोल मॉडल बनकर अपने प्रशंसकों के सामने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 27 वर्षीय लामार जीवन में कुछ बेहतर काम करना चाहते हैं। इस महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया स्टेट सीनेट ने लामार के परोपकारी कार्यो लिए उन्हें जनरेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया था।

सम्मान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सब कुछ है। मुझे पता है कि मेरे घर के आसपास बहुत सारे बच्चे हैं, जो टीवी देखते हैं और कहते हैं, ‘तुम्हें पता है कि मैं केंड्रिक लामार के जैसा बनना चाहता हूं। यह इंसान अच्छा काम कर रहा है।”

लामार परोपकारी कार्यो की प्रेरणा का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।

उन्होंने ‘एलेन डीजेनेरस शो’ में बताया, “मैं अपने माता-पिता को इसका श्रेय देता हूं। उन्होंने मेरे दिल में कुछ अच्छा करने का भाव डाला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493