रोनित रॉय ने 6 माह में सीखी हरियाणवी

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। छोटे एवं बड़े पर्दे के जाने-माने अभिनेता रोनित रॉय ने आगामी हास्य फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ के लिए फर्राटेदार हरियाणवी सीखने के लिए छह माह के लिए एक शिक्षक रखा था।

‘गुड्डू रंगीला’ के निर्देशक सुभाष कपूर ने एक बयान में कहा, “रोनित हरियाणा निवासी एक खतरनाक खलनायक बिल्लू पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। उनमें समर्पण की भावना इतनी अधिक है कि उन्होंने किरदार के लिए शब्दावली एवं बोल-चाल का लहजा दुरुस्त करने के लिए छह माह तक मेहनत की।”

उन्होंने कहा, “उनकी वेशभूषा, बोली और लहजा विश्वसनीय है। उन्होंने इस पर कड़ी मेहनत की।”

अरशद वारसी एवं अमित साध की मुख्य भूमिका वाली ‘गुड्डू रंगीला’ दो मनमौजी दोस्तों-गुड्डू व रंगीला की कहानी है।

फिल्म तीन जुलाई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493