नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। देश की विकास दर 2014-15 में सात फीसदी से अधिक रही, जो एक साल पहले 4.7 फीसदी थी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े से मिली।
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर इससे पहले के लगातार दो साल में पांच फीसदी से कम रही थी।
जीडीपी से देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत का बोध होता है।
वर्ष 2012-13 में देश की विकास दर 4.5 फीसदी रही थी।
dharmpath.com dharmpath