मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “नवाजुद्दीन ने फिल्म में एक पाकिस्तानी पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
फिल्म ‘किक’ के बाद सलमान और नवाजुद्दीन दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं।
सूत्र ने बताया, “फिल्म के निर्माता-निर्देशक इन दोनों के साथ आने को लेकर बहुत उत्सुक थे और दोनों ने फिल्म में एक विशेष संबंध को साझा किया है।”
यह फिल्म पाकिस्तान की एक छोटी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में गुम हो जाती है और किस तरह वह बजरंगी भाईजान की मदद से अपने वतन लौट पाती है। यह फिल्म इसी पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath