मारिशस के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया

पोर्ट लुईस, 30 मई (आईएएनएस)। मारिशस के राष्ट्रपति कैलाश पुर्रयाग ने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को जानकारी दी कि आधिकारिक बयान के मुताबिक, पुर्रयाग ने शुक्रवार को इस्तीफा मॉरिशस की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष को भेजा।

पुर्रयाग को 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री नवीन रामगूलम के नेतृत्व वाली पूर्व लेबर पार्टी की सरकार ने राष्ट्रपति नियुक्त किया था।

एक निजी रेडियो चैनल पर प्रसारित बयान में पुर्रयाग ने कहा कि वह राष्ट्र प्रमुख के पद से जनवरी 2015 में ही इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन इस निर्णय के क्रियान्वयन के मद्देनजर उनसे अतिरिक्त पांच महीने कार्यालय संभालने के लिए कहा गया था।

पुर्रयाग के इस्तीफे के बाद जानी मानी वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता अमीना गुरिब-फकीम को देश की नई राष्ट्रपति होंगी। फकीम मॉरिशस के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493