मॉडलिंग से संन्यास लेगें डेविड

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल डेविड गैंडी का कहना है कि वह अब मॉडलिंग छोड़ने की तैयारी में हैं, ताकि उनके बाद के युवा मॉडलों को मौके मिल सकें।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीय डेविड ने कहा कि वह मॉडलिंग से अपना बोरिया बिस्तर समेट कर डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में अब उनकी उम्र जा रही है।

‘चैटी मैन’ के साथ एक साक्षात्कार में डेविड ने कहा, “मैं 14 साल से मॉडलिंग कर रहा हूं। हां समय के साथ मैं फीका पड़ जाऊंगा, पहले जैसा नहीं रहूंगा। लेकिन मैं डिजाइनिंग जारी रखूंगा। मैं सोचता हूं कि धीरे-धीरे मैं मॉडलिंग से दूर हो जाऊंगा, ताकि युवा मॉडलों को मौके मिल सकें, जैसे कि कभी मुझे मिला था।”

डेविड भविष्य में टीवी और फिल्मों में भी जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ में क्रिश्चियन ग्रे का किरदार क्यों नहीं किया, जिसे बाद में जेमी डोरनन ने निभाया था।

उन्होंने बताया, “यह मेरे लिए सही फिल्म और सही समय नहीं था। जेमी ने अच्छा काम किया है। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493