पाकिस्तान : स्टेडियम के बाहर आत्मघाती हमले में 1 की मौत

इस्लामाबाद, 30 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर में एक स्टेडियम के बाहर किए गए आत्मघाती हमले में एक पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई, जहां पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच (ओडीआई) खेला जा रहा था।

समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ शनिवार को बताया कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले जा रहे मैच के दौरान पुलिस कर्मियों ने आत्मघाती हमलावर को स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया, जिसके बाद हमलावर ने स्टेडियम के ठीक बाहर ही बम विस्फोट कर दिया। हमले में पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई।

पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और सूचना मंत्रालय ने मैच के दौरान स्टेडिम में भगदड़ जैसी अनवांछित स्थिति को रोकना के ख्याल से पहले घटना को मीडिया में नहीं आने देने का फैसला किया।

बम विस्फोट की घटना के बावजूद 50 ओवरों का मैच हालांकि बिना किसी बाधा के पूरा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493