उत्तर प्रदेश (नोएडा), 30 मई (आईएएनएस)। लेखक एवं गीतकार नीलेश मिश्रा का नया धारावाहिक ‘रामराज्य’ सुशासन की बेचैन कर देने वाली किंतु आवश्यक संभावनाओं को उठाएगा।
ऐसा अन्य देशों की मिसाल लेने और भारत की विविध मौजूदा समस्याओं पर निशाना साधने के उद्देश्य से किया जाएगा।
‘रामराज्य’ सप्ताह के अंत में प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। यह शनिवार से एबीपी न्यूज पर शुरू होगा।
‘यादों का इडियट बॉक्स’ नामक लोकप्रिय रेडियो शो चलाने वाले नीलेश मिश्रा ने यहां आईएएनएस को बताया, “रामराज्य’ एक बेहद मजेदार संकल्पना है, जहां हमने सर्वश्रेष्ठ केस स्ट्डीज एवं सुशासन का उदाहरण देने के लिए दुनिया के कई देशों की यात्री की। हम शासन प्रणाली के कुछ नए सिद्धांत या सुझाव पैदा करेंगे।”
नीलेश एक पत्रकार भी हैं। वह कहते हैं कि ‘रामराज्य’ जैसा धारावाहिक भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं आया।
dharmpath.com dharmpath