रहमान पर बने वृत्तचित्र की व्हाइट हाउस में स्क्रीनिंग

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। दोहरे ऑस्कार पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने अपने कार्यो पर बने एक वृत्तचित्र ‘जय हो’ की विशेष स्क्रीनिंग के जरिए व्हाइट हाउस के अंदर जाने का रास्ता ढूंढ ही लिया। इस 60 मिनट के वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग शुक्रवार को हुई।

रहमान के ‘ओ री छोरी’ और ‘तुम तक’ जैसे गाने इस खास पल का हिस्सा थे।

रहमान ने शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, “वृत्तचित्र ‘जय हो’ की स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए रास्ते में हूं।”

उमेश अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस वृत्तचित्र में रहमान के दो दशकों के करियर की उपलब्धियां दिखाई गई हैं।

‘टाइम’ पत्रिका द्वारा दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माने गए रहमान ने दुनियाभर की 120 से ज्यादा फिल्मों को संगीत दिया है।

रहमान ने 2009 में ‘स्लमडॉग मिलियनेर’ में संगीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग-दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493