दक्षिण सूडान का समाधान जरूरी : संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत

संयुक्त राष्ट्र, 30 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष शांतिदूत ने दक्षिण सूडान में जारी संकट के राजनीतिक समाधान का निष्कर्ष निकालने को प्राथमिकता देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र, 30 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष शांतिदूत ने दक्षिण सूडान में जारी संकट के राजनीतिक समाधान का निष्कर्ष निकालने को प्राथमिकता देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया है।

शांति अभियानों के उपमहासचिव हर्व लैडसस ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे खेद है कि राजनीतिक समाधान में कोई प्रगति नहीं हुई। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पिछले 18 महीनों से जारी गतिरोध को समाप्त करने की जरूरत है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।”

यह गतिरोध राष्ट्रपति सलवा कीर मैयारदित के सैन्यबलों और पूर्व उप राष्ट्रपति तथा सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट (एसपीएलएम-आईओ) के रीक मचर टेनी के समर्थकों के बीच है।

सात देशों वाले पूर्व अफ्रीकी संगठन अंतर सरकारी विकास प्राधिकरण (आईजीएडी) के मध्यस्थता प्रयास अब तक असफल रहे हैं।

लैडसस ने कहा कि बरसात की वजह से दिक्कत बढ़ गई है। इन हमलों में एक भारतीय सेनादल अध्यक्ष मलाकेल में एक शिविर में हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने शुक्रवार को घाना के इयूजेन ओवूसू को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में उप विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में संघर्ष विराम की निगरानि रखने के लिए स्थापित संयुक्त राष्ट्र ऑबर्जवर समूह के बारे में पूछने पर लैडसस ने कहा, “यह वास्तव में सबसे अधिक जटिल अभियानों में से एक है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मुश्किल परिस्थितियों में कश्मीर क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस अभियान की शुरुआत महासभा ने की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493