भारत की गर्मी को बॉन्ड ने बताया ‘ओवन’

क्राइस्टचर्च, 30 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि वह भारत की तेज गर्मी में लंबा समय बिताने के बाद अपने देश पसंदीदा मौसम में वापस आकर सुकून महसूस कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ ने बॉन्ड के हवाले से कहा, “कोलकाता में फाइनल मैच में दिन का तापमान 42-43 डिग्री पहुंच गया था और आद्र्रता 90 फीसदी थी। ऐसा लग रहा था जैसे ओवन। उसके बाद आप बिल्कुल ठंडे मौसम में घर लौटते हैं। स्वेटशर्ट पहनना अच्छा लग रहा है, क्योंकि पिछले दो महीने से मैंने स्वेटशर्ट नहीं पहना।”

बॉन्ड ने कहा है कि अगले कुछ महीने उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है और सितंबर में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर कोच फिर से जुड़ जाएंगे।

बॉन्ड ने कहा, “चैम्पियंस लीग को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन सितंबर में कुछ टूर्नामेंट हो सकते हैं। तब हो सकता है मुझे मुंबई के लिए फिर से जाना पड़े, लेकिन इसके अलावा अभी मेरे पास करने के लिए कोई काम नहीं है। मैं क्रिकेट से ही जुड़ा कुछ काम हासिल करने की कोशिश करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493