वान गाल के साथ काम करना उत्साहजनक रहा : वेन रूनी

मैनचेस्टर, 30 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम और इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान वेन रूनी ने कहा है कि मैनेजर लुइस वान गाल के साथ खेलना उनके लिए उत्साहजनक रहा।

वान गाल पिछले साल ही इंग्लैंड और मैनचेस्टर युनाइटेड के कप्तान नियुक्त किए गए।

मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए सत्र की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए प्रीमियर लीग में चौथा स्थान हासिल किया।

रूनी ने युनाइटेड की इस वापसी का श्रेय वान गाल को दिया।

वेबसाइट ‘स्पोर्ट्समोल डॉट को डॉट यूके’ ने शनिवार को रूनी के हवाले से कहा, “उनके साथ काम करना सच में काफी उत्साहजनक रहा। उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि वह इस समय के सर्वश्रेष्ठ मैनेजर हैं और जब से वह टीम से जुड़े हैं उन्होंने शानदार काम किया है।”

रूनी ने कहा, “उन्होंने मुझमें और मेरी नेतृत्व क्षमता में विश्वास दिखाया। उनके काम करने की शैली और मैनेजमेंट की उनकी अलग-अलग स्टाइल से स्पष्ट होता है कि क्यों वह अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। वे हमेशा नए विचारों, खेल के नए तरीकों और नई प्रशिक्षण विधियां लेकर आते हैं, जिन्हें शुरू-शुरू में अपनाना हमारे लिए भी काफी कठिन होता है।”

मौजूदा सत्र में इंग्लैंड और युनाइटेड के कप्तान नियुक्त किए गए रूनी ने प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में युनाइटेड के लिए 12 गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493