ईआईएच का शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। ओबेराय होटल श्रंखला का संचालन करने वाली कंपनी ईआईएच लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 की चौथी तिमाही में 31.5 फीसदी बढ़कर 47.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 36.44 करोड़ रुपये था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 9.2 फीसदी बढ़कर 392.73 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 259.60 करोड़ रुपये थी।

पूरे कारोबारी साल 2014-15 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ सिर्फ 1.7 फीसदी बढ़कर 96.63 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 95.04 करोड़ रुपये था।

जबकि कुल आय 7.1 फीसदी बढ़कर 1,341.31 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,252.16 करोड़ रुपये थी।

समेकित आधार पर 2014-15 में शुद्ध लाभ हालांकि 41 फीसदी घटकर 63.10 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 107.12 करोड़ रुपये था और कुल आय 7.5 फीसदी बढ़कर 1,689.18 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,571.13 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493