टेनिस : अभिनांसू, नीरज भारत-भूटान मैत्री चैम्पियनशिप के फाइनल में

थिम्पू, 30 मई (आईएएनएस)। कोलकाता के अभिनांसू बोरठाकुर और नीरज चौधरी की जोड़ी ने शनिवार को भारत-भूटान मैत्री टेनिस चैम्पियनशिप के पहले संस्करण के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अभिनांसू-नीरज की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में नागालैंड के विलासियर खाटे और केनीसजोटू व्हूरी को हराया।

कोलकाता की जोड़ी ने सीधे दो सेटों में जीत हासिल की और दोनों ही सेटों में सिर्फ एक-एक बार सर्विस टूटी। अभिनांसू-नीरज की जोड़ी ने 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।

फाइनल में अब उनका मुकाबला शीर्ष वरीय भूटान के थिनले नोर्बू और किनले वांगचुक की जोड़ी से होगा।

अभिनांसू के पास रविवार को दोहरा खिताब जीतने का मौका होगा, जब वह पुरुष एकल वर्ग में नागालैंड के विलासियर खाटे से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493