‘ड्रैगन लेडी’ के नाम से लोकप्रिय एमिलिया क्लार्क

लंदन, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क अपने प्रशंसकों के बीच में ‘ड्रैगन लेडी’ के नाम से लोकप्रिय है। क्लार्क एचबीओ पर प्रसारित होने वाले टेलीविजन शो ‘गेम्स ऑफ थ्रॉन्स’ में ड्रैगन लेडी का किरदार निभा रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हाल ही में जब एमिलिया (28) लंदन की एक स्थानीय दुकान में खरीदारी करने गई, तो उनके प्रशंसकों ने उन्हें ‘ड्रैगन लेडी’ कहकर संबोधित किया। ‘गेम्स ऑफ थ्रॉन्स’ में एमिलिया डेनेरिस टागैरयिन नामक किरदार निभा रही हैं, जिसमें वह तीन ड्रैगनों को काबू में करती हैं।

क्लार्क ने कहा, “जब मैं स्टोर में गई तो सभी ने मुझे ड्रैगन लेडी कहा। मैंने जवाब में उनका अभिवादन किया और कहा कि क्या मुझे दूध का पैकेट मिल सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493