पत्रिका में दिखेगा ब्रूस का नया रूप

लॉस ऐंजलिस, 31 मई (आईएएनएस)। पूर्व खिलाड़ी और रियलिटी टीवी स्टार ब्रूस जेनर पत्रिका ‘वैनिटी फेयर’ में महिला के रूप में दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, ब्रूस ने हाल ही में लिंग परिवर्तन कराया है और वह विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर एनी लिबोविट्ज के साथ फोटोशूट के लिए तैयार है।

जेनर ने लिंग परिवर्तन कराने के बाद महिलाओं जैसे नाक नक्श पाने के लिए चेहरे की सर्जरी भी कराई है।

जेनर ने हालांकि पिछले महीने डिएन सॉयर के साथ विशेष साक्षात्कार में सिर्फ अपने लिंग परिवर्तन की पुष्टि की थी। अब उन्हें उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में वह पूरी तरह एक महिला के रूप में जीवन जी सकेंगे।

एक सूत्र ने बताया, “ब्रूस सब कुछ भूलकर जहां तक संभव हो एक महिला जैसा शरीर और नाक नक्श पाना चाहते हैं। उनके लिंग परिवर्तन की शारीरिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ब्रूस शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक महिला का जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493