गर्मी को कैसे मात देती हैं आलिया!

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। खूबसूरत औरर चुलबुली फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने खान-पान का खास खयाल रखकर गर्मियों में भी कूल रहती हैं।

आलिया ने अपने जैसी चमकदार त्वचा की चाहत रखने वाले प्रशंसकों को गर्मियों में विशेष खान-पान के कुछ नुस्खे दिए।

आलिया ने आईएएनएस को बताया, “स्वस्थ त्वचा के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।”

उन्होंने बताया, “मैं दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पीती हूं। मैं खूब सारे फल भी खाती हूं, इससे मुझे ऊर्जा मिलती है। मैं नींबू पानी भी बहुत पीती हूं। शरीरी को ठंडा रखने के लिए मैं मीठे तुलसी के बीजों के साथ दूध का सेवन करती हूं।”

आलिया गार्नियर फ्रूक्टिस ऑयल-इन-क्रीम एक विज्ञापन में पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ पर्दे पर दिखेंगी।

आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ है, जो कि चार सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493