पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के आठवें दिन रविवार को सातवीं वरीय सर्बिया की एना इवानोविच ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इवानोविच ने सुजाने लेंगलेन कोर्ट में हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नौवीं वरीय रूस की एकातेरिना मकारोवा को 7-5, 3-6, 6-1 से हराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 2008 में रोलां गैरो की लाल बजरी पर खिताब जीत चुकीं इवानोविच को तीन सेटों तक संघर्ष तो जरूर करना पड़ा, लेकिन चार एस और 30 विनर्स बताते हैं कि शेष समय में कोर्ट पर वह दबदबा बनाए रखने में सफल रहीं।
इवानोविच अब अगले दौर में 19वीं वरीय युक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ेंगी।
dharmpath.com dharmpath