जेक गिलेनहाल खास दोस्त के साथ इटली में

रोम, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जेक गिलेनहाल को इटली में अपनी दोस्त ग्रेटा कारूसो के साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा गया है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, इटली के अमालफी के पूल में जेक को आराम करते हुए देखा गया। वह सिर्फ शॉर्ट्स पहने हुए थे।

जेक की अगली फिल्म मुक्केबाजी पर आधारित है। इस फिल्म के लिए जेक अपनी सेहत पर खासा ध्यान दे रहे हैं। उनकी व्यायाम सूची में रोजाना 1,000 सिट-अप, 1000 पुलअप, 100 डिप, 100 स्क्वैट, रस्सा कूद और रोजाना आठ मील तक की दौड़ शामिल है।

एक सूत्र के मुताबिक, कारूसो जेक की पुरानी दोस्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493