जेडेन ने सामूहिक नृत्य में पहनी अपरंपरागत ड्रेस

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता-रैपर जेडेन स्मिथ ने ‘द हंगर गेम्स’ की नायिका अमांडला स्टेनबर्ग के साथ सामूहिक नृत्य करने के लिए एक अपरंपरागत ड्रेस पहनी।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, अभिनेता-फिल्मकार विल स्मिथ के बेटे जेडेन (16) ने अमांडला के साथ एक सामूहिक नृत्य में शिरकत की। वह एक अलग लुक अख्तियार करने से जरा भी नहीं घबराए।

जेडेन ने स्वयं भी माना कि उन्हें लड़कियों के कपड़े पहनना अच्छा लगता है। सामूहिक नृत्य में उन्होंने मध्य लंबाई की सफेद स्कर्ट, ढीला-ढाला काला कोट, काली पतलून, जूते और सफेद दस्ताने पहने।

वहीं, अमांडला ने पूरी लंबाई वाला सुनहरा परिधान पहना।

अमांडला ने सामूहिक नृत्य के अनुभव को तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट पर बयां किया।

इस माह की शुरुआत में भी जेडेन अपनी दोस्त मेका कलानी के साथ सामूहिक नृत्य में एक सफेद बैटमैन सूट पहने नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493