‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्देशन करेंगी कैथरीन

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ की निर्देशक कैथरीन हार्डविक आने वाली फिल्म ‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्देशन कर सकती हैं। फिल्म एवा डेलाइरा की किताब का फिल्मरूपांतरण है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, सब ठीक रहा तो कैथरीन फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ की निर्माता कंपनी टेंपल हिल एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर ‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्माण करेंगी। कैथरीन ने ‘ट्वाइलाइट’ फिल्म श्रृंखला के पहले संस्करण का निर्देशन किया था, जो 2008 में सिनेमाघरों में आई थी।

एवा की किताब ‘लव लेटर्स टू द डेड’ की कहानी लॉरेल नाम की युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अंग्रेजी कक्षा के गृहकार्य में मदद के लिए एक दिवंगत इंसान कर्ट कोबैन को खत लिखती है , जिसके बाद चमत्कारिक रूप से उसे जेनिस जॉपलिन, एमी वाइनहाउस, एमिलिया अहार्ट और हीथ लेगर जैसे मशहूर दिवंगत हस्तियों की तरफ से ढेर सारे खत मिलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493