लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी का कहना है कि उन्हें नींद बहुत प्यारी है और उनका वश चलता तो वह पूरा दिन बिस्तर पर गुजारना पसंद करतीं।
स्टेफनी से यह पूछने पर कि वह अपना दिन कैसे बिताना पसंद करती हैं, उन्होंने पत्रिका ‘एले’ को बताया, “मुझे नींद प्यारी है। जब मैं 20 साल की थी, तब भी सोचा करती थी कि हे ईश्वर आधी रात तक भी कोई जगा रहता है भला? मुझे सोकर दिन बिताना पसंद है।”
स्टेफनी ने कहा कि उनकी जिंदगी अस्तव्यस्त हो गई है, क्योंकि उन्हें अपने संगीत करियर और फैशन करियर के बीच सामंजस्य बनाना पड़ता है। इसके अलावा वह अमेरिकी टीवी शो ‘द वॉयस’ में जज की भूमिका भी निभा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath