ब्राजीलियाई क्लब से हटाए गए पेले के पुत्र

रियो डी जनेरियो, 1 जून (आईएएनएस)। दिग्गज ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी पेले के बेटे को ब्राजील की दूसरी श्रेणी के क्लब मोगी मिरिम ने कोच के पद से हटा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेले के 44 वर्षीय पुत्र एडिन्हो मिरिम को सिर्फ चार मैचों में ही मार्गदर्शन दे सके थे।

ओएस्टे के खिलाफ मिरिम का मैच 0-0 से ड्रॉ रहने के कुछ ही घंटे बाद मोगी मिरिम के अध्यक्ष एवं ब्राजील की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रिवाल्डो ने एडिन्हो को क्लब से निकाले जाने की सूचना दी।

रिवाल्डो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पेशेवर फुटबाल में परिणाम सर्वाधिक मायने रखते हैं। एडिन्हो ने अपने प्रतिदिन के कार्य में क्लब को गुणवत्तापूर्ण योगदान दिया, लेकिन टीम हमारी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका।”

रिवाल्डो ने कहा, “मेरा मानना है कि अब क्लब में बदलाव जरूरी हो गया है, ताकि हम बाद में किसी पछतावे में रहें।”

एडिन्हो के मार्गदर्शन में मिरिम ने चार मैच खेले, जिसमें टीम ने दो मैच ड्रॉ खेले जबकि शेष दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

मिरिम क्लब ब्राजील की 20 टीमों वाले सेरी-बी टूर्नामेंट में 19वें पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493