कशिश-2015 में ‘ब्वॉयज’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के छठवें संस्करण में निर्देशक मिशा कैंप की डच फिल्म ‘ब्वॉयज’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता। वहीं किन्नर अभिनेता क्रिस्टीना हर्नाडेज को फिल्म ‘स्टील्थ’ के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड समलैंगिक विषयों भारत का एकमात्र फिल्म समारोह है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 30,000 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को 20,000 रुपये का राशि दी गई। दोनों ही पुरस्कार अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर’ द्वारा प्रायोजित किए गए हैं।

बेस्ट इंडियन शॉर्ट नेरेटिव फिल्म पुरस्कार दो फिल्मों को साझा तौर पर दिया गया। रोहन कनावड़े द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘सुंदर’ और विवेक विश्वनाथन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘अ फुल स्टॉप दैट सर्चेस फॉर इट्स एंड’ को संयुक्त रूप से 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।”

डिजायनर और राजनीतिज्ञ शाइना एन.सी. ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493