केट को पसंद नहीं है लाड़-दुलार

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस खुद से लाड़-दुलार जताना बिल्कुल पसंद नहीं है, बजाए इसके वह अपना खाली वक्त अपनी 12 वर्षीया बेटी लीला के साथ बिताना पसंद करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 40 वर्षीय केट को जहां फोटोशूट के दौरान बालों के तरह तरह के डिजाइन और मेकअप में दिखाई देती हैं, वहीं उन्होंने कहा कि खाली और निजी समय में उन्हें सौंदर्य उपचार करना बिल्कुल नापसंद है।

केट ने कहा, “मुझे बस नाखूनों पर गहरे लाल रंग का नेलपेंट लगाना पसंद है। यदि मैं खुद से यह न कर पाऊं तो लंदन के प्रिमरोज हिल्स स्थित के सैलून में जाती हूं। इसके अलावा मुझे फालतू के सौंदर्य उपचार कराना पसंद नहीं है। मैं तरोताजा होने के लिए लीला के साथ घूमती फिरती हूं और मजे करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493