वान डेम पत्नी को नहीं दे रहे तलाक

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ज्यां कलाड वान डैम का कहना है कि वह और उनकी पत्नी ग्लेडिस पोर्तगीज वान वारेबर्ग तलाक नहीं ले रहे हैं और उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत है।

वान डेम और ग्लेडिस की शादी को 15 साल हो चुके हैं और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। मार्च में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन वान डेम का कहना है कि उन्होंने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है और अब तलाक नहीं ले रहे हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार वान डेम ने कहा, “मेरा परिवार अब भी मजबूत है। मेरी पत्नी मजबूत है, मेरे बच्चे मजबूत हैं। दुनिया भर में जाने कितने लोगों के तलाक होते हैं और यह बच्चों के लिए बुरी स्थिति होती है। यही सबसे बड़ी समस्या है। शादीशुदा जोड़ों को मिलकर हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493