डेरेक ह्यू के साथ देखी गईं हडसन

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन को डेरेक ह्यू के साथ देखा गया, जिनके साथ प्रेम संबंध में होने की इन दिनों अफवाह गर्म है।

केट और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड मैट बेलैमी का पिछले साल अलगावा हो गया था। दोनों चार सालों से रिश्ते में थे।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही हडसन को बेलैमी के साथ देखा गया था, जिससे उनके फिर से करीब आने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन हाल ही में उन्हें डेरेक के साथ भी देखा गया, जिनके साथ उनके प्रेम संबंधों की अफवाहें इन दिनों गर्म हैं।

डेरेक को उनकी काले रंग की ऑडी कार में शुक्रवार को वेस्ट हॉलीवुड में हडसन के साथ देखा गया।

हडसन ने डेरेक के साथ उनकी कार में सिगरेट पी और फिर कार से उतरकर अपनी दूसरी कार में सवार हो गईं।

डेरेक और हडसन को पहली बार साथ बीते साल देखा गया था, जब हडसन का बेलैमी से अलगाव हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493