माधवन 45 के हुए, मंदिर गए

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ के लिए दोनों हाथों तारीफें बटोर रहे अभिनेता आर. माधवन सोमवार (1 जून) को 45 साल के हो गए। उन्होंने जन्मदिन पर भगवान से आशीर्वाद लिया।

एक सूत्र के अनुसार, परिवार एवं करीबी मित्रों के साथ फिल्म की सफलता की पार्टी के साथ ही जन्मदिन का जश्न मनाने की भी योजना है।

आनंद एल. राय निर्देशित ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में माधवन के साथ कंगना रनौत, जिमी शेरगिल और दीपक डोबरियाल भी हैं। यह 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

माधवन ने सोमवार को एक तस्वीर पोस्ट कर ट्विटर पर लिखा, “बर्थडे ब्वॉय मंदिर के दर्शन पोस्ट कर रहा है।”

वहीं, ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ में उनके साथ काम कर चुकीं बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन की बधाई हो मेरे सबसे अच्छे सह-अभिनेता और दुनिया के सबसे प्यारे इंसान। आपकी ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ की सफलता से बहुत खुश हूं।”

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई हो मैडी। तुम्हारा साल जबर्दस्त रहे मेरे भाई।

नील नितिन मुकेश : जन्मदिन बहुत मुबारक हो मेरे भाई। ढेर सारा प्यार। आपकी राह में हमेशा खुशियां एवं सफलता आए। भगवान भला करे। साल जबर्दस्त हो।

‘रहना है तेरे दिल में’ में माधवन की जोड़ीदार रहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी उन्हें बधाई दी।

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अदाकारी सराहते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मैडी। बहुत प्यार। साल अच्छा रहे। ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में इतनी जबर्दस्त अदाकारी के लिए बधाई हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493