सेंसेक्स में 661 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेज गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 660.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,188.38 पर और निफ्टी 196.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,236.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.74 अंकों की मजबूती के साथ 27,890.73 पर खुला और 660.61 अंकों या 2.37 फीसदी गिरावट के साथ 27,188.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,902.53 के ऊपरी और 27,146.68 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.40 अंकों की बढ़त के साथ 8,442.80 पर खुला और 196.95 अंकों यानी 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ 8,236.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.35 के ऊपरी और 8,226.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 237.92 अंकों की गिरावट के साथ 10,474.51 पर और स्मॉलकैप 232.60 अंकों की गिरावट के साथ 11,047.18 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें रियल्टी (3.83 फीसदी), बैंकिंग (3.46 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.83 फीसदी), धातु (2.11 फीसदी) और वाहन (2.08 फीसदी) प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493