महाभारत से प्रेरित है ‘बाहुबली’ : राजामौली

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार एस.एस. राजामौली का कहना है कि अपनी आने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्माण की प्रेरणा उन्होंने महाकाव्य महाभारत से ली।

राजामौली ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा, “फिल्म ‘बाहुबली’ महाकाव्य महाभारत से प्रेरित है और फिल्म की दूसरा भाग भी महाभारत से ही प्रेरित होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी सभी फिल्में महाभारत और रामायण से प्रेरित हैं, क्योंकि ये दोनों महाकाव्य बचपन से मुझे रटा दिए गए थे। मैं खुद को इन महाकाव्यों से भावनात्मक रूप से जुड़ा पाता हूं।”

फिल्म के ट्रेलर लांच पर राजामौली के साथ बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और फिल्म के कलाकार प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया भी मौजूद थे।

करण जौहर ‘बाहुबली’ के प्रायोजक हैं और फिल्म के हिंदी संस्करण के अधिकार भी उन्होंने खरीदे हैं। फिल्म 10 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493