बीएसएनएल की 15 जून से मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल 15 जून से अपने ग्राहकों को पूरे देश में मुफ्त रोमिंग कॉल की सेवा देगी।

प्रसाद ने यह जानकारी यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

बीएसएनएल ने अपने एक बयान में कहा, “बीएसएनएल ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को शुरू में 15 जून, 2015 से एक साल के लिए पूरे देश में मुफ्त इनकमिंग रोमिंग कॉल की सेवा देने का फैसला किया है।”

कंपनी ने कहा, “एक सरकारी दूरसंचार कंपनी के रूप में हमारा उद्देश्य सिर्फ आय अर्जित करना ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों में कम से कम दर पर सर्वोत्तम सेवा उपलब्ध कराना भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493