भारत को टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, फ्रांस और पोलैंड के बीच पूल-ए में रखा गया है।
एशियाई खेलों की मौजूदा चैम्पियन भारतीय टीम सरदार सिंह ने कहा कि भारत वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में शीर्ष दो में जगह बनाने का उद्देश्य लेकर उतरेगी।
सरदार सिंह ने कहा कि कोच पॉल वैन एस ने टीम को नए प्रारूप में ढलने के लिए कहा है, जिसमें टीम 10 डिफेंडरों और 10 फॉरवर्ड खिलाड़ियों के साथ खेलेगी।
सेंटर हाफ में खेलने वाले कप्तान सरदार ने कहा, “पिछले कुछ अभ्यास सत्रों के दौरान टीम बेहतर आकार में ढल रही है। 10 डिफेंडर और 10 फॉरवर्ड खिलाड़ियों के साथ खेलने की हमारी नई रणनीति टीम के मिडफील्ड को मजबूती प्रदान करेगा। इससे टीम विपक्षी टीम द्वारा होने वाले पलटवार का बेहतर तरीके से बचाव कर सकेगी।”
सरदार ने कहा, “हम अपनी गति पर भी काम कर रहे हैं, क्योंकि हमें लगा कि यह नई रणनीति तभी कारगर साबित हो सकती है जब हम एकदूसरे को तेज गति से पास दे सकें और अहम पास पर चूकें नहीं।”
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग (एचजब्ल्यूएल) सेमीफाइनल्स का आयोजन 20 जून से पांच जुलाई के बीच होगा। भारत टूर्नामेंट में फ्रांस के खिलाफ 20 जून को अपने अभियान का आगाज करेगा।
dharmpath.com dharmpath