काठमांडू, 2 जून (आईएएनएस)। नेपाल में मंगलवार को एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता कमल सिंह बाम और माउंटेन हेलीकॉप्टर्स नेपाल ने कहा कि हेलीकॉप्टर यहां से लगभग 75 किलोमीटर दूर बालेफी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
‘माउंटेन हेलीकॉप्टर्स नेपाल’ कंपनी के स्वामित्व वाला यह हेलीकॉप्टर भूकंप राहत कार्यो के लिए काठमांडू से सिंधुपालचौक जिला जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath