मेरे साथ बुरा बर्ताव हुआ : कैटलीन

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। लिंग परिवर्तन करा चुके पूर्व ओलंपिक चैंपियन और रिएलिटी टीवी स्टार ब्रूस उर्फ कैटलीन जेनर का कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी क्रिस जेनर उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं।

बता दें कि लिंग परिवर्तन कराने से पहले ब्रूस जेनर 23 सालों तक क्रिस नाम की महिला के साथ वैवाहिक रिश्ते में रह चुके थे। वह दो बेटियों के पिता भी हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 65 वर्षीय कैटलीन यानी ब्रूस ने क्रिस के साथ 23 साल का वैवाहिक रिश्ता इसलिए तोड़ दिया था, क्योंकि वह उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं।

कैटलीन ने पत्रिका ‘वैनिटी फेयर’ को बताया, “क्रिस ज्यादातर समय मेरे साथ उचित व्यवहार नहीं करती थीं। उसने संपत्ति पर पूरा अधिकार कर रखा था। और दूसरे कई मामलों में वह मेरे साथ बुरा बर्ताव करती थीं।”

उन्होंने कहा, “हमारा रिश्ता बहुत अलग था। मुझे लगता है वह कई मामलों में मुझे लेकर असहिष्णु थी। इसी बात से मैं तंग आ गया था और हमारा रिश्ते में दरार आती गई।”

ब्रूस ने ‘वैनिटी फेयर’ में कैटलीन जेनर नाम की महिला के रूप में अपनी नई पहचान उजागर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493