मुझसे ‘शुद्धि’ के बारे पूछना बंद करें : करण

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘शुद्धि’ के बारे में पूछे जा रहे सवालों से तंग आ चुके हैं।

आने वाली फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के ट्रेलर लांच पर सोमवार को ‘शुद्धि’ के बारे में सवाल पूछे जाने पर करण नाराज हो गए।

उन्होंने कहा, “हे ईश्वर! मैं हाथ जोड़ता हूं, आपके पांव पड़ता हूं। कृपया मुझसे ‘शुद्धि’ के बारे में सवाल न पूछें। मुझे नहीं पता कि फिल्म के साथ कौन सा अपशकुन जुड़ गया है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।”

करण अभिनेता ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान को लेकर फिल्म ‘शुद्धि’ बनाने वाले थे, लेकिन बाद में सलमान को फिल्म के नायक के रूप में लिए जाने की खबर थी। करण ने हालांकि पिछले महीने घोषणा की थी कि वह वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर शुद्धि का निर्माण करने वाले हैं।

फिल्म ‘बाहुबली’ के ट्रेलर लांच के दौरान करण ने कहा कि वह ‘शुद्धि’ को लेकर बार बार पूछे जा रहे सवालों से तंग आ चुके हैं।

करण ने कहा, “जिस दिन मैं ‘शुद्धि’ का पोस्टर लांच करूंगा और इसकी घोषणा करूंगा, उस दिन आपको इस बारे में बता पाऊंगा। मैं फिल्म का पोस्टर तैयार कर उसे जारी करूंगा, ताकि लोगों को यकीन हो कि यह कोई मिथक नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493