पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रेस2

race2नई दिल्ली। अब्बास मस्तान की फिल्म रेस2 ने पाकिस्तान में खूब वाहवाही बटोरी है। फिल्म की कमाई की यदि बात की जाए तो भारत में फिल्म का शानदार प्रदर्शन रहा। इसके अलावा पाकिस्तानी दर्शकों ने फिल्म को खासा सराहा है।

मल्टी स्टारर फिल्म रेस2 ने शुरुआती हफ्तों में 775,000 डॉलर की कमाई करके पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई पहचान बनाई है। रेस2 पाकिस्तान में सबसे बढि़या कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले फिल्म डॉन-2 ने 680000 डॉलर और दबंग-2 ने 600000 डॉलर की कमाई की है। इससे पहले पाकिस्तानी फिल्म बोल ने एक मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी फिल्म बोल के बाद रेस2 ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493