वीरू का बजा बैंड, धवन व रहाणे में एक होगा नया ओपनर

sehwagमुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कोई नई एंट्री तो देखने को नहीं मिली लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे चौतरफा आलोचना झेलने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की टीम से छुट्टी कर दी गई है।

कयास लगाए जा रहे थे कि टीम में कुछ नए नाम देखने को मिल सकते हैं और इसमें वसीम जाफर का नाम भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर सामने आ रहा था लेकिन चयनकर्ताओं ने कोई नया चयन तो नहीं किया लेकिन सहवाग को उनके खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर रखा है और 15 सदस्यीय टीम को अब 14 सदस्यीय कर दिया है।

तीसरे व चौथे टेस्ट के लिए टीम:

महेंद्र सिंह धौनी [कप्तान], सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, आर. अश्विन, प्रज्ञान ओझा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, शिखर धवन, इशांत शर्मा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493