एमएसी सौंदर्य प्रसाधनों का प्रचार करेंगी कैटलीन

लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। पूर्व ओलंपिक चैम्पियन और रियलिटी टीवी स्टार कैटलिन जेनर की इन दिनों कई नामी कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ बातचीत चल रही है, जिनमें एमएसी कॉस्मेटिक्स भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि कैटलीन पहले ब्रूस जेनर नाम के पुरुष के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने हाल ही में लिंग परिवर्तन कराने का खुलासा किया था।

कहा जा रहा है कि बीते कुछ महीनों से कैटलीन की कई नामी कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ उच्च स्तरीय बैठकें चल रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, अमेरिकन स्किनकेयर एवं मेकअप ब्रांड इस्टी लॉडर की स्वामित्व वाली कंपनी में कुछ लोग ब्रूस के साथ करार करने को लेकर थोड़ी सतर्कता बरत रहा है। ब्रूस साल के अंत में टीवी शो भी शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें उनके एक पुरुष से महिला बनने तक का पूरा सफर दिखाया जाएगा।

एक सूत्र ने न्यूयार्क पोस्ट के पेज सिक्स कॉलम को बताया, “वे लोग कैटलीन के साथ करार करने के फायदे और नुकसान पर बहस कर रहे हैं। एक समूह उन्हें लेकर बेहद उत्साहित है,वहीं दूसरा समूह बहुत ज्यादा सतर्क है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493