पहली फिल्म की कहानी शानदार : कुशाल

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन कलाकार कुशाल टंडन का कहना है कि उनकी पहली फिल्म की कहानी बेहद शानदार है।

कुशाल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ से चर्चा में आए थे। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, “पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की है..शानदार कहानी है। कुशाल प्रेमियों आपको बस एक या दो दिन में यह खबर पता चलेगी, तब तक इंतजार कीजिए।”

कुशाल टीवी धारावाहिक ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में काम कर चुके हैं। वह 2013 में रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे।

इसके अलावा कुशाल ने 2009 में अपनी गर्लफ्रेंड बुलगारिया की मॉडल एलेना बेओवा के साथ सेलेब्रिटी डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ के पांचवे संस्करण में भी हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493